Sunday 24 April 2016

मेहनत से अपनी किस्मत वुलंद बनाते हैं

जो मेहनत करते हैं इस जहां में,
वो अपना मुकाम बना ही लेते हैं।
हाथ की लकीरों से किस्मत को नहीं,...
वल्कि अपनी मेहनत से अपनी किस्मत वुलंद बनाते हैं।
और जो करते हैं आलस,वो भाग्यहीन कहलाते हैं।
चींटी एक एक दाना चुगती है, दिनभर मेहनत करती है।
लगातार है काम करती,कभी आलस नहीं दिखाती है।
मेहनत करने वालो की हार कभी नहीं होती है।
ये सीख हमे दे जाती है।
चिड़िया भी तो छोटा छोटा जोड़ कर तिनका,
अपना घर बनाती है।
छोटे से हैं हाथ इसके,लेकिन काम बड़ा कर जाती है।
मेहनत करने वालो की हार कभी न होती है।
ये सीख हमे दे जाती है।


By:Dr Swati Gupta

No comments:

Post a Comment